देश-विदेशबड़ी खबर

बर्फ में जमीं जिंदगी, थम गई सांसें

रावलपिंडी। पाकिस्तान के मर्री हिल स्टेशन पर हुई भारी बर्फबारी से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसमें 22 पर्यटक जिंदा दफन हो गए। इनमें से 10 बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब हजारों लोगों को बचा लिया गया है। बर्फबारी इतनी तेज थी कि कई वाहन बर्फ में दब चले गए। इस दौरान समय पर मदद न मिलने के कारण वाहन में सवार लोगों ने ठंड और घुटन की वजह से वहीं दम तोड़ दिया। पाकिस्तान सरकार ने मर्री हिल स्टेशन पर हुई इस दर्दनाक घटना को आपदा घोषित किया है।

दुख कि बात है कि कई महिलाएं और बच्चे भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। हिल स्टेशन मर्री में भारी बर्फबारी से हालात इतने बदतर हो गए थे कि गाड़ियों पर बर्फ की मोटी परतें जम गईं और करीब 1 हजार वाहन जाम में फंस गए।

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने कहा कि, मुल्क में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हजारों सैलानी मर्री शहर जा रहे थे लेकिन किसी को इस हादसे की उम्मीद नहीं थी। फिलहाल ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है और वहां फंस वाहनों को निकालने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button