क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी, 3 लोगों की मौत

कोलकाता। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में वीरवार शाम पांच बजे बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी हो गईं। इस ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों के हताहत होने की आशंका है। जिलाधिकारी के अनुसार 50 एंबुलेंश गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, यात्रियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ट्रेन बीकानेर से गोवाहाटी जा रही थी।

इस बीच एक यात्री के मुताबिक ट्रेन में अचानक से एक झटका लगा, जिसके बाद डिब्बे पलट गए। यात्री ने कई लोगों की मौत की आशंका भी जताई। इस हादसे में कई बोगियां टकराने के साथ एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई हैं। इसके अलावा कई बोगियां पलट भी गईं हैं। अभी रेलवे व जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीन बोगियों में फंसे हुए यात्रियों को निकालने की है। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना-राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय रेलवे सुरक्षा जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ये रेलवे हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
03612731622, 03612731623।

Related Articles

Back to top button