उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

यूपी कांग्रेस की पहली सूची में 50 महिलाओं के नाम

लखननऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की संभावना के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम शामिल है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। माखी दुष्कर्म कांड पीड़ता की मां को कांग्रेस ने उन्नाव की सदर सीट से टिकट दिया है।

आशा सिंह समेत सलमान खुर्शीद की पत्नी समेत इन तमाम महिलाओं को मिला टिकट
सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है। कानपुर के बिल्हौर से उषा रानी कोरी को कांग्रेस ने दांव खेला है। मेरठ में हस्तिनापुर से अर्चना गौतम और किठौर से बबीता गुर्जर को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। पहली सूची में 40% महिलाओं और 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं।

Related Articles

Back to top button