उत्तरप्रदेशबड़ी खबरराजनीति

यूपी बीजेपी में किसका कटा पत्ता, कौन होगा प्रत्याशी

लखनऊ। जिन पांच प्रदेशों में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां गली-गली यही बातें हो रही हैं कि यह गया…। वह गया…। अब तो मिलते ही लोग पूछते हैं कि-भइया कौन-कौन गया? इधर गया या उधर गया…? बड़े दिनों से जो बेचारे अपनी हंसी को रोक कर बैठे थे, अब जाकर उनके पेट की गुड़गुड़ी खत्म हुई। बड़े दिनों से उऊनके कान परेशान थे। कुछ ऐसी-वैसी, इधर-उधर की सुनने के लिए। अब खिलखिला रहे हैं। अरे भाई! बड़ा धांसू हमला बोला। एकदम बिंदास बोला है। सियासत का आजकल यही अंदाज है। नाटक चल रहा है। जनता मजे ले रही है। उन पर हंस रही है, जिन्होंने हर घर के लिए चिराग का वादा किया था।

सूत्रों की मानें तो पहले दो चरण में ही दर्जनभर विधायकों के टिकट साफ हो गए हैं हालांकि, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और मुजफ़्फरनगर जिलों के सभी सिटिंग विधायकों को बीजेपी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। इन जिलों में किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा है। सूत्रों के हिसाब से यूपी में बीजेपी ने पहले दो चरणों के लिए सूची अंतिम रूप से फाइनल कर दी है।

Related Articles

Back to top button