उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

पौड़ी गढ़वाल जिले में रिटायर्ड फौजी नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार

पौड़ी। जिले के थलीसैंण थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के साथ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी तो रिटायर्ड फौजी है, जिसके पास से चरस बरामद हुई है। वहीं दूसरे व्यक्ति से पास से पुलिस को गांजा मिला है।

एसएसपी ने किया मामले का खुलासा
पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थलीसैंण थाना क्षेत्र में पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। तभी बैजरो पुल के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 4.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी को नाम दानिश है, जो उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस ने 100 ग्राम चरस के साथ थलीसैंण के ऐंठी चोपड़ा निवासी राजकुमार रिटायर्ड फौजी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। https://sarthakpahal.com/

नशामुक्त उत्तराखंड बनाने को पुलिस का सहयोग करें
पुलिस ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही एसएसपी श्वेता चौबे ने लोगों से अपील की है कि वो नशा मुक्त उत्तराखंड में पुलिस को सहयोग करें। उनका कहना है कि यदि कोई नशीले पदार्थों की तस्करी करता है या सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थों का सेवन करता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button