क्राइमबड़ी खबर

हैवानियत: महिला का सिर, हाथ-पैर काट कर फेंका

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार रात एक महिला का सिर, हाथ-पैर काटकर शरीर को प्लास्टिक के बोरे में भरकर सड़क पर फेंक दिया गया।

शव के पास पुलिस को एक बैग में महिला के कपड़े मिले हैं, लेकिन महिला कौन ही इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को कहीं और फेंक दिया गया। महिला के धड़ को सबसे पहले ललित कुमार अग्रवाल, हाथरस निवासी ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे मेट्रो लाइन के नीचे पिलर संख्या पी-543 के एक शरीर बोेरे में लिपटा मिला।

काफी मशक्कत के बाद महिला के सिर, हाथ और पैर को ढूंढा मिला, लेकिन वह नहीं मिले। न ही कोई ऐसा सामान बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। वहीं, जिस तरह से महिला की हत्या की गई उससे पुलिस अनुमान लगा रही है हत्या को किसे ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा, जो किसी जानवर आदि को काटने का काम करता हो।

Related Articles

Back to top button