
देहरादून। प्रदेश की पांच सीटों पर महिलाएं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से पांच पर महिला मतदाताओं का वर्चस्व है, जबकि आठ में महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबरी पर है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई विधानसभा सीटवार मतदाताओं की सूची इसकी पुष्टि करती है। राज्य में पुरोला सीट पर सबसे कम 73534 मतदाता हैं, जबकि धर्मपुर में सर्वाधिक 205524।
https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
निर्वाचन आयोग ने हाल में जिलेवार मतदाताओं की सूची जारी की है। इसके अनुसार उत्तराखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 8143922 है। इनमें 39,19,334 महिला और 42,24,288 पुरुष मतदाता हैं। अब विधानसभा सीटवार मतदाताओं की सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक गढ़वाल मंडल की दो और कुमाऊं मंडल की तीन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसके अलावा कोटद्वार, चौबट्टाखाल, कर्णप्रयाग व पौड़ी सीटें ऐसी हैं, जिनमें महिला एवं पुरुष मतदाता लगभग बराबर हैं। उनके बीच 161 से 728 का अंतर है। इसके अलावा घनसाली, देवप्रयाग, खटीमा व प्रतापनगर सीटों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से केवल 1,200 से 1,600 अधिक है। विधानसभा की 45 सीटें ऐसी हैं, जिनमें मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है। इनमें गढ़वाल की 26 और कुमाऊं की 19 सीटें शामिल हैं। प्रदेश की पांच सीटों में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।