उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

दुष्कर्म के आरोप में आबकारी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। दुष्कर्म के आरोप में आबकारी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। देहरादून जिले के एक आबकारी अधिकारी पर शादी का झांसा देकर गुरुग्राम निवासी महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में गुरुग्राम में तहरीर दी थी। हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामला डालनवाला थाने में ट्रांसफर कर दिया है। डालनवाला पुलिस ने 376 (2) बी के तहत मनोज कुमार उपाध्याय पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले देहरादून में जिला आबकारी अधिकारी रह चुका है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

गुरुग्राम निवासी महिला का कहना है कि 2015 में उसका पति से तलाक हो गया था। वह दूसरी शादी करना चाहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो देहरादून में पढ़ते थे। वह गुरुग्राम में जॉब करती है। दूसरी शादी के लिए उसने मैट्रीमोनियल साइट और डेटिंग एप डाउनलोड किया था। एक सोशल एप पर 2016 से परास नाम से उसके लिए काफी मैसेज आते थे। वह उससे बात करना चाहता था।

2017 में वह उसे मसूरी घुमाने ले गया। जहां वह दो दिन तक रुके रहे। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद उसने दिल्ली की फ्लाइट बुक कराकर उसे एयरपोर्ट छोड़ दिया। वह 2017 में उसके घर गुरुग्राम भी आया।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button