उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

आधी रात यमदूत बनकर दौड़ी बस, 6 की मौत

कानपुर। आधी रात कानपुर के साथ ही गोंडा में बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम दस लोगों की मौत तथा दर्जन भर से अधिक घायल होने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद दुखी हैं। उनके साथ ही कानपुर की दुर्घटना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। घंटाघर से टाटमिल चौराहे पर रविवार आधी रात इलेक्ट्रिक बस आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारती हुई करीब 15 लोगों को रौंदती हुई निकल गई। बस की रफ्तार बहुत तेज थी। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 4 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कइयों की हालत गंभीर है। देर रात मृतकों में चार की पहचान हो सकी थी।

घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ जा रही पुल उतरते ही विपरीत दिशा में चालक ने दौड़ाना शुरू किया और जो भी बीच में आया उसको रौंदते हुए निकल गया। एक स्कूटी और बाइक तो बस में फंसकर करीब पचास मीटर तक घिसटती चली गई। कृष्णा हॉस्पिटल से टाटमिल तक कई लोगों को तेज टक्कर मारकर ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए ट्रक की टक्कर के बाद बस रुकी। इस हादसे पर प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति और सीएम योगी ने शोक जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button