उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

कांग्रेस युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है : महाराज

देहरादून। कांग्रेस युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है । आध्यात्मिक गुरु, वरिष्ठ नेता और चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के विकास को अवरुद्ध किया और हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश और उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सतपाल महाराज ने गुरुवार क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर सियासी हमला बोला। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों के अपने शासनकाल में देश को विश्व में नीचा दिखाने के अलावा हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा ही की। भाजपा उत्तराखंड का समग्र विकास कर इसे संस्कार भूमि बनाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस शराब व्यवसायियों को अपना प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने भी एकेश्वर मण्डल के भ्रमण के दौरान मलेठी, बौसाल तल्ला, बौसाल मल्ला, कुमाडी, पीपली, खुलेऊ, गिवाली, उखलेत, चौमासूधार और चौमासूगाड़ आदि कई क्षेत्रों में अपना जनसम्पर्क किया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button