उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

चुनाव से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 3 घायल

Listen to this article

यमकेश्वर। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक कार यूए 0757092 काले रंग की अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर मोटर मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर घायल बताया जा रहा है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई व जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने बताया कि रणवीर सिंह उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरेंद्र सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हैं।

दो यमकेश्वर व दो नैनीडांडा में हैं सेवारत
कार दुर्घटना में घायल निर्वाचन कार्मिकों में दो यमकेश्वर और दो नैनीडांडा ब्लाक में सेवारत हैं। पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी यमकेश्वर ब्लाक के जनता इंटर कालेज बुधौली में प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि तृतीय मतदान अधिकारी जय सिंह रावत जनता इंटर कालेज बुधौली में कनिष्ठ सहायक हैं।

घायल व्यक्तियों के नाम
जय सिंह रावत, उम्र 54 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह, सुमन बिहार, बापूग्राम, ऋषिकेश।
रणवीर सिंह नेगी उम्र 50 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह, भानियावाला, देहरादून।
सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 54 वर्ष पुत्र भोला सिंह, हाथीबड़कला, देहरादून
नरेंद्र गुंसाई उम्र 45 वर्ष पुत्र अानंद सिंह, विकासनगर, देहरादून।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button