उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

आजमगढ़ में जहरीली शराब का तांडव, 7 लोगों की मौत

आजमगढ़। आजमगढ़ में जहरीली शराब का तांडव, 7 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब का खतरनाक कहर सामने आया है। जहरीली शराब के सेवन करने से अब तक सात लोगों की मौत हो तो चुकी है वहीं 12 से ज्यादा लोग इस जहरीली शराब से बीमार हैं। घटना से अहरौला थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाहाकार मचा है। मृतकाें में तीन माहुल नगर पंचायत के फेकू (32) झब्बू (45) रामकरन (50) व अच्छेलाल (40) तथा फूलपुर कोतवाली के दखिनगांवां निवासी रामप्रीत यादव (60) शामिल हैं।

https://sarthakpahal.com/

देसी शराब की दुकान से खरीदी गई थी जहरीली शराब
अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब जहरीली मिली है। उसे पीने के बाद अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। तो वहीं दर्जनों लोग अलग-अलग अस्पतालों में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सात की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गांवों में महिलाओं और जिला मुख्यालय पर अस्पतालों से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोगों का हाल बेहाल है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button