हिजाब के खिलाफ बोलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या

शिमोगा। हिजाब के खिलाफ कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या से पूरे क्षेत्र में व्यापक तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने शिमोगा शहर में 23 फरवरी तक फिलहाल धारा 144 लागू कर दी गई है। इस हत्या प्रकरण को हिजाब प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंक कुछ ही दिन पहले इस बजरंग दल कार्यकर्ता ने अपनी फेसबुक पर हिजाब के विरोध में भगवा शॉल का समर्थन किया था। इस 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। यह हत्या 20 फरवरी की रात नौ-दस बजे के आसपास की बतायी जा रही है।
शिमोगा में हालात बहुत तनावपूर्ण
बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कर्नाटक राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि इस हत्या में तीन चार लोग शामिल हो सकते हैं। हत्या के बाद हिंसा के कुछ मामले भी सामने आए हैं। कुछ जगह पत्थरबाजी हुई है और आगजनी की शिकायत भी है। यह हिंसा किसने की? इसकी जानकारी फिलहाल अभी नहीं मिल पाई है। कर्नाटक में आज सभी स्कूल और कॉलेज एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए हैं। राज्य के गृहमंत्री ने बजरंग दल के कार्यकर्ता के परिवारजनों से भी मुलाकात की है।