उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

सीबीएसई टर्म-2 परीक्षाएं दो मार्च से, बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। सीबीएसई टर्म-2 प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। परीक्षा अधिसूचना के अनुसार कक्षा दसवीं और बारहवीं की व्यावहारिक परीक्षाएं दो मार्च, 2022 से शुरू होंगी। इससे पहले सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सैद्धांतिक परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से ऑफलाइन मोड में शुरू होगी।

2 मार्च के बाद कर सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन
वहीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं की विस्तृत डेट शीट जल्द ही सीबीएसई टर्म-2 की ओर से आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत स्कूलों को 2 मार्च, 2022 से संबंधित कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के 10 दिन पहले तक व्यावहारिक या प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करना आवश्यक है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button