उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

ट्रिपल मर्डर से दहशत: पेट्रोल पंप के मैनेजर सहित दो की मौत

गुरुग्राम। पेट्रोल पंप के मैनेजर सहित दो लोगों के मौत की खबर है। सेक्टर-31 के सीएनजी पंप पर बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बड़े शातिर तरीके से पहले पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कनेक्शन को काटा। इसके बाद एक-एक करके मैनेजर समेत उसमें काम कर रहे दो कर्मचारियों को भी मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सोमवार सुबह लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। इस वारदात में जान गंवाले वाले तीनों युवक सीएनजी पंप में काम करते थे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

मरने वालों की पहचान मैनेजर पुष्पेंद्र, नरेंद्र और भूपेंद्र के रूप में हुई है और सभी बदायूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दूसरा कर्मचारी नरेश यूपी के अलीगढ़ में गांव पीपलौट का रहने वाला था, जबकि तीसरा कर्मी यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव ढकरौली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन मौके पर पहुंचीं और मुआयना किया। पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को तलाश रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button