उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। बुलडोजर बोलता नहीं बल्कि बोलती बंद करता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद आज प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगने में जुटे रहे। चुनाव अब ढलान की ओर है, लेकिन प्रत्याशी ऐसे मैदान में हैं कि चुनावी सरगर्मी उफान पर है। अब तीन मार्च (गुरुवार) को स्वतंत्र, निष्परक्ष और पारदर्शी तरीके चुनाव संपन्न कराने को आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। छठवें चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कल तीन मार्च को मतदान होना है। इन दस 10 जिलों में मुख्यमंत्री योगी का चुनाव क्षेत्र भी शामिल है।

https://sarthakpahal.com/

माफियाओं की भी बोलती बंद है
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पार्टी छोड़ने वाले कद्दावर नेता दारा सिंह का बिना नाम लिए उन्हें दगाबाज कहा। भाजपा प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि चिंता न करें, इन्हें हम ठोक बजाकर लाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर बोलता नहीं बल्कि यह सबकी बोलती बंद कर देता है। उन्होंने कहा कि एक माफिया कभी मऊ में कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था। आज वही माफिया कीड़े की तरह रेंग रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार स्वशासन के लिए भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाना है।

गिनती से पहले सरकार बनाने की गणित में भाजपा, कांग्रेस

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button