उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

मसूरी में खाई में गिरी कार, युवक की मौत युवती घायल

देहरादून। मसूरी में खाई में कार गिरने से कार सवार युवक की मौत हो गयी है, जबकि उसके साथ कार में सवार युवती घायल है। घटना सोमवार सुबह की है। जहां मसूरी में दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई।

मसूरी के कार्ट मेकंजी रोड पर नाग देवता मंदिर से आगे दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत चुकी है। कार में सवार युवती घायल है। युवक का नाम रजत सचदेव पुत्र मनोज कुमार सचदेवा निवासी न्यू गोविंदपुरा कृष्णालगर दिल्ली है।

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवती को उप जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button