उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

सात साल दोस्ती, चार साल तक कस्मे-वादे, और फिर फेरों के बाद तलाक

मुरादाबाद। सात साल की दोस्ती, चार साल तक कस्मे वादे और फेरे लेने के बाद दुल्हन ने तलाक मांगकर सबको हैरत में डाल दिया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेम विवाह करने के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए। दुल्हन ने अपने पति से तलाक की मांग कर दी। हालांकि परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फिलहाल दुल्हन ने अपने पति से तलाक ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक युवती का अपनी बहन के देवर से सात साल दोस्ती, और चार साल तक प्यार चला। उसने परिवार के विरोध में जाकर प्रेमी से शादी की, लेकिन शादी के अगले ही दिन उसने पति के साथ रहने से इनकार दिया। उसने पति से तलाक मांग लिया। दोनों परिवारों ने युवती को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दरअसल, सोनीपत निवासी इंजीनियर के भाई की मुरादाबाद में ससुराल है। इंजीनियर का भी मुरादाबाद आना-जाना लगा रहता था।

परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। बावजूद इसके युवती प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। बेटी की जिद के आगे परिवार ने हार मान ली और इंजीनियर के साथ युवती की शादी कर दी। फेरे की रस्में पूरी होने के बाद युवती ने उसने साथ रहने से साफ इनकार दिया।

युवती के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया गया। यहां कई काउंसलिंग में उसे मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है, अब दोनों अलग अलग रहेंगे।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button