उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

दोनों बेटियों ने जीतकर पिता की हार का बदला भी चुकाया

देहरादून। दोनों बेटियों ने विधानसभा चुनाव जीत हासिल कर अपने अपने पिता की पूर्व चुनाव में हुई हार का बदला भी चुकता कर दिया है। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में दो पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की बेटियां ऋतु खंडूड़ी भूषण और अनुपमा रावत की साख भी इस बार चुनाव में दांव पर लगी थी, क्योंकि उनके सामने अपने अपने पिता को हराने वाले प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में थे।

इस चुनाव में ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार से विजयी रहीं। उन्‍होंने 31,455 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी 27,969 को हराया। वहीं, अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से विजयी रहीं। उन्‍होंने 50,028 भाजपा के यतीश्‍वरानंद 45,556 को हराया। 2012 में कोटद्वार से सरेंद्र सिंह नेगी ने बीसी खंडूड़ी और 2017 में हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्‍वरानंद ने हरीश रावत को हराया था। दोनों ने अपनी पिता की हार बदला भी चुका दिया।

2012 में सुरेंद्र सिंह रावत ने हराया था बीसी खंडूड़ी को
वर्ष 2012 में कोटद्वार विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी को 4,623 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बीसी खंडूड़ी को 27174 वोट मिले थे। वहीं, सुरेंद्र सिंह नेगी को 31,797 वोट मिले थे। वहीं, इसी सीट पर वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भाजपा के प्रत्‍याशी हरक सिंह रावत विजयी रहे थे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button