शुरुआती रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत, यमकेश्रवर से रेनू बिष्ट आगे, धामी, हरीश पीछे

देहरादून। उत्तराखंड में आए शुरुआती रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। शुरुआती रुझान में यमकेश्वर से रेनू बिष्ट बढ़त बनाए हुई है। जबकि 5 सीटों पर अन्य ने पकड़ बना रखी है। लैंसडाउन से अनुकृति गुसांई पीछे, जबकि चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज आगे चल रहे हैं।
लालकुआं हरीश रावत पीछे, श्रीनगर से गणेश गोदियाल 1274 वोट से आगे धन सिंह पीछे, यमकेश्वर से रेनू बिष्ट 1700 वोटों से आगे, चौबताखाल से सतपाल महाराज 1205 वोट से आगे, ऋतु खंडूरी कोटद्वार से 2700 वोट से आगे, पौड़ी से राजकुमार पोरी 500 वोट से आगे, लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 1200 सो वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे चल रही हैं।
हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा के स्वामी यतीस्वरानंद 1700 से आगे चल रहे हैं तो वहीं कैंट विधानसभा से भाजपा की महिला प्रत्याशी सविता कपूर दो हजार मतों से आगे चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ती दिख रही है। तो वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी चल रही है। गोवा में बीजेपी कांग्रेस की टक्कर चल रही है, जबकि मणिपुर में बीजेपी वापसी करने जा रही है।