उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 5 अन्य घायल

देहरादून। हरिद्वार गंगा स्नान करने आ रहे राजस्थान का एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में पिता-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं, जिन्हें भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक जयपुर से शनिवार सुबह एक परिवार हरिद्वार गंगा स्नान करने अपनी स्कार्पियो कार से निकला। गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि चालक को नींद की झपकी लग गई। इसी दौरान गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

https://sarthakpahal.com/

सड़क हादसे हादसे के वक्त स्वरूप परिचालक सीट पर अपने तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठा था। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों शवों को कटर से काटकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना में बाकी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button