उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

गुलदार ने युवक को मार डाला, घर में कोहराम, गांव में दहशत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के डुंडा ब्लाक के पैंथर गांव निवासी मगन लाल को गुलदार ने मार डाला। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है, साथ ही गांव के लोगों में गुलदार की दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पैंथर गांव के निवासी का कहना है कि मगन लाल ब्रह्मखाल में नौकरी करता था, जो रोज शाम को अपने गांव बदली जाता था। शनिवार शाम को मगन लाल को घर लौटने में देर हो गई, इसलिए वह ब्रह्मखाल में ही रुक गया। रविवार सुबह गांव के लोगों ने ब्रह्मखाल में मगन लाल का शव देखा तो परिवारवालों को इसकी सूचना दी।

https://sarthakpahal.com/

क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत का कहना है कि पीड़ित परिवार का यही एक सहारा था, जो उनसे छिन गया है। परिवार में कमाने वाला वही था। उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

पटेलनगर सुविधा स्टोर में आग लगी

Related Articles

Back to top button