उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरस्वास्थ्य

दुगड्डा से कोटद्वार आ रही कार देर रात खोह नदी में गिरी, 1 की मौत, दो लापता, दो बच निकले

कोटद्वार। दुगड्डा से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर रात सड़क पर कीचड़ होने के कारण डिस्बेलेंस होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग बैठे थे। एक आदमी की मौत हो गयी, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। दो लोग लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच देर रात तक सर्च अभियान चलाकर इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया है। वहीं, एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। सभी यूपी बिजनौर के रहने वाले हैं।

सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच हुआ हादसा
नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। देर रात वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी।

एक को नदी से सुरक्षित निकाला
एक आदमी घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। टीम ने मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

ये अभी भी लापता
हादसे में सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर और शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश अभी भी लापता हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button