उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिवीडियो

बस थोड़ी देर में माफिया ब्रदर्स पहुंचेंगे कचहरी, पहली बार मिलेगी अतीक को सजा! video

प्रयागराज। बस थोड़ी देर में माफिया ब्रदर्स कचहरी पहुंचेंगे। उमेश पाल अपहरणकांड के आरोपित गैंगस्टर से नेता बने माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज सुबह 11 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। उमेश पाल दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह भी थे। आज कोर्ट उमेश पाल अपहरण केस में फैसला सुना सकता है। कोर्ट में आज अतीक के अलावा कोई फैसला नहीं सुना जायेगा। माफिया अतीक अहमद और अशरफ को अदालत ले जाने के लिए वज्र वाहन भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल परिसर में दाखिल हो चुकी है।

300 से अधिक जवानों को किया गया है तैनात


कचहरी में 300 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से माफिया अतीक के करीबियों और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। कचहरी में पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

अतीक को पहली बार मिल सकती है सजा
माफिया अतीक अहमद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 101 मुकदमे लिखे जा चुके हैं, मगर किसी में उसे सजा नहीं हो पाई है। आज अतीक को उमेश पाल अपहरण कांड में सजा मिल सकती है।

मिल सकती है मृत्युदंड की सजा
उमेश पाल अपहरणकांड के बाद जिन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उसके तहत आरोपितों को मृत्युदंड का प्राविधान है। इसी आधार पर पीड़ित परिवार अभियुक्तों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है।

उमेश पाल की मां और पत्नी ने की फांसी की मांग

उमेश पाल की मां शांती देवी ने कहा- मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है। जेल अतीक अहमद का घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है। प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं। मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सजा हो। यही मांग उमेश पाल की पत्नी ने भी दोहराई है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button