उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

चौथी क्लास की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल का प्रधानाध्यापक निलंबित

हल्द्वानी। दिनेशपुर के ग्रामीणों ने एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर चौथी क्लास की छात्रा और भोजनमाता से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्कूल पहुंचकर जमकर गदर मचाया। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। मामले का संज्ञान लेने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आरोपी हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है। शनिवार को स्कूल पहुंचे लोगों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। https://sarthakpahal.com/

भनक लगते ही प्रधानाध्यापक पिछले दरवाजे से भागा
ग्रामीणों के इकट्ठा होने की भनक लगते ही आरोपी प्रधानाध्यापक स्कूल के पिछले दरवाजे से भाग खड़ा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी भाष्करानंद पांडे ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तिलमलाए ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। ग्राम प्रधान ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला जानकारी में आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने आरोपी हेड मास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच पूरी होने तक उन्हें गदरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी से संबंध किया गया है।

Related Articles

Back to top button