उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

उत्तरकाशी में ट्रक खाई में गिरने से दो की मौत, कई घायल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में ट्रक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है तथा हादसे में कई लोगों के घायल की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 11 लोग सवार थे। हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एक शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक शव ट्रक के नीचे ही दबा है। ट्रक के नीचे दबे शव को बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

जानकारी के अनुसार विकासनगर बड़कोट राजमार्ग पर आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर डामटा के निटक रिखाऊ गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में 11 लोगों के सवार होने की सूचना है। घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी लोगों का अभी पता नहीं सका है।

घायलों में मोनू पुत्र राकेश डंडेरी थाना रुड़की, जावेद पुत्र जाहिद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, कपिल पुत्र रविशंकर निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, रज्जा पुत्र याकुब निवासी लखनोती थाना गंगो जिला सहारनपुर, ओयिन पुत्र साधूराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जगतार पुत्र सलामत अली निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, मुस्तफा हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी लखनोती थाना गंगो सहारनपुर, राम कुमार पुत्र मालेराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की और जावेद पुत्र अमजाद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार शामिल हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button