उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, तीन की मौत

देहरादून। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। सुबह दुर्घटना का पता चलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक रेस्क्यू अभियान के बाद एक शव निकाला जा सका।

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। एक शव निकाला जा चुका है, लेकिन दो और शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी की तरफ जा रहा था। देवप्रयाग सौड में ढाबे के पास दुर्घटना हो गई।

थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि खाई में नदी के दूसरी ओर से दो शव दिखाई दे रहे हैं। जहां दो शव गिरे हैं, वहां जाना काफी मुश्किल काम है। एक शव को तो निकाला जा चुका है, लेकिन बाकी दो शव निकालने में एसडीआरएफ की टीम जी-जान से जुटी है।

ताजा और तेज खबरों के लिए:- sarthakpahal.com

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button