क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

महात्मागांधी पर विवादित बोल का पछतावा नहीं : कालीचरण

इंदौर। महात्मागांधी पर विवादित बोल बोलने वाला कालीचरण मराहाज रायपुर जेल से छूटते ही समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कालीचरण महाराज ने बोला कि महात्मागांधी पर विवादित बोल से उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

फ्लाइट से इंदौर पहुंचने के बाद कालीचरण ने कहा कि मैं काली माता का भक्त हूं। इस देश में सच बोलने ही सजा है। कालीचरण ने विजय नगर स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर मैं खुश हुआ। हिंदुओं के लिए मैं लगातार काम करता रहूंगा। लोगों के उत्साह से मेरा मनोबल और बढ़ गया है।

रायपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
टिकरापारा इलाके मे‍ं 25-26 दिसम्बर 2020 को दो दिवसीय धर्मसंसद में महात्मागांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने 30 दिसम्बर को खजुराहो को कालीचरण को गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें 1 अप्रैल को ही जमानत मिल गई थी, लेकिन दस्तावेजों के मिलने तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ा। रायपुर के अलावा उनके खिलाफ अकोला, पुणे और ठाणे में भी केस दर्ज थे। हिंदू संगठनों ने जहां उनका समर्थन किया था वहीं कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।

दिवंगत संत भय्यू महाराज से रहा है खास नाता
कालीचरण का इंदौर के दिवंगत संत भय्यू महाराज से खास नाता रहा है। भय्यू महाराज को कालीचरण को आगे बढ़ाने के लिए मंच पर जगह देते थे। इंदौर में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ कालीचरण को भी मंच पर बैठाया गया था। कालीचरण इंदौर में बाणगंगा के हरिहरण महाराज के आश्रम और काटजू कालोनी स्थित कपिश्वर महादेव मंदिर में ही ठहरता है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button