उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

बंशीधर भगत को मिली प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी

देहरादून। बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी मिल गयी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भुगत को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी है। शपथ लेने के बाद बंशीधर भगत ने सभी विधान सभा में निर्वाचित सभी सदस्यों को एक एक करके शपथ दिलाएंगे। बंशीधर भगत के प्रोटेम स्पीकर बनते ही उत्तराखंड में नई विधानसभा का गठन होने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इन विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 47 और कांग्रेस पार्टी ने 19 व अन्य दलों ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

विधानसभा चुनाव में 10 मार्च को नतीजे आने के बाद भाजपा ने बहुमत हासिल किया था। होली के बाद नई सरकार का गठन हो जाएगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर जहां अटकलों का बाजार गर्म है, वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुकी है।

https://sarthakpahal.com/

छह बार के विधायक रहे बिशन सिंह चुफाल को विधानसभा अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। अब तक विस अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट में स्थान मिलने की संभावना है। नई कैबिनेट में पुराने चेहरों के अलावा नए नामों की सूची भी लंबी होती जा रही है।

पौड़ी जिले में 35 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

ताजा खबरों के लिए देखते रहिए:- sarthakpahal.com

Related Articles

Back to top button