उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

लोकसभा अध्यक्ष ओमबिड़ला से ऋतु खंडूड़ी ने की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओमबिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। ऋतु खंडूड़ी ने उन्हें केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष ने ओमबिड़ला से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही से संबंधित कई विषयों पर वार्ता की।

ओमबिड़ला ने उत्तराखंड में पहली महिला विस अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूड़ी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की मध्य वर्षीय बैठक में भाग लेने के गुवाहाटी जा रही हैं, जहां वो 9-12 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। उनके साथ विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल भी गुवाहाटी जाएंगे। भारत में पहली बार असम विधानसभा सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया, ब्रिटिस आइसैंड, कनाडा और कैरिबियन अमेरिका एंड अटलांटिक क्षेत्र के 200 से अधिक सदस्य शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष उपराष्ट्रपति से की भेंट
विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति ने उन्हें प्रथम महिला विस अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने उपराष्ट्रपति के साथ उत्तराखंड के विकास से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के दौरान उन्हें कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी मांगपत्र भी सौंपा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उन्हें कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया।

सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग
सम्मेलन में सभी राज्यों के विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा राज्यसभा के सदस्यों समेत 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओमबिड़ला करेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों व विधानमंडलों का एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय है।

ताजा और तेज खबरों के लिए https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button