उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

हरिद्वार आ रहे हरियाणा के चार युवकों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार आ रहे हरियाणा के चार युवक मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह कार डिवाइडर से टकरा जाने से सड़क हादसे का शिकार हो गए। चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप घायल हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम हरियाणा निवासी मनीष पुत्र रणधीर, रविंद्र पुत्र विजेंदर, साहिल पुत्र सुखबीर, प्रिंस चौहान पुत्र सत्य प्रकाश की हादसे में मौत हो गयी, जबकि रोहित पुत्र मुकेश व प्रिंय पुत्र राज सिंह हादसे में घायल हैं। पुलिस के अनुसार सभी युवक मौला हेड़ा पालम विहार के रहने वाले हैं और ये सभी लोग सफारी कार संख्या एचआर 26 सीजे 8378 में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वहलना चौक के पास कार सफारी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक कार में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button