उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

साड़ी गोदाम में आग लगने से पिता-पुत्र समेत चार जिंदा जले

वाराणसी। साड़ी गोदाम में आग लगने से वाराणसी के कमच्छा इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इलाके के अशफाक नगर स्थित साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

भेलूपुर थाना अंतर्गत रेवड़ी तलाब क्षेत्र के अंसार नगर कॉलोनी निवासी मो. आरिफ जमाल का परिवार साड़ी में पॉलिश का काम करता है। घर से कुछ दूर अशफाक नगर कॉलोनी में सिराज के दो मंजिला मकान के भूतल पर बने एक हॉल किराया पर लेकर उसमें साड़ी का गोदाम बना रखा है। गुरुवार दिन में कमरे में दरवाजे के पास अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया, दूसरा दरवाजा नहीं खुलने से गोदाम में मौजूद आरिफ जमाल (45) व उसका बेटा मो. शाबान (22) और बिहार के अररिया निवासी दो मजदूर एजाज (18) और मुंतशिर (19) की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई।

लगभग आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय ने फोरेंसिक टीम संग छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

स्थानीय लोगों ने संकरी गली में स्थित मकान के हॉल में पानी डाल कर आग बुझाई और गैस सिलिंडर को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। आग किसी और घर में नहीं पहुंची। संकरी गली में आमने-सामने कई घर हैं। कमरे में मौजूद चारों व्यक्तियों की मौत आग बुझने से पहले ही हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button