खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

रोहित सेना ने लगाई श्रीलंका की ‘लंका’, भारत की विश्वकप इतिहास में सबसे बड़ी जीत

Listen to this article

मुंबई। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। रोहित सेना टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय टीम को 302 रनों से जीत मिली। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली के अर्धशतक के बाद श्रेयस अय्यर की ताबडतोड़ बल्लेबाजी से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन बनाए। भारत की पेस बॉलिंग के खिलाफ शुरुआत में ही श्रीलंका ने हथियार डाल दिए। उनकी पारी 55 रनों पर सिमट गई। यह वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका सबसे छोटा स्कोर है। यह वर्ल्ड कप में किसी टेस्ट प्लेइंग देश का भी सबसे छोटा स्कोर है।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी भारत
भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में टीम इंडिया अजेय बनी हुई है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।

रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश तीक्ष्णा ने 12 रन बनाए. टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके।

श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को फायदा
श्रीलंका की हार से पाकिस्तानी टीम को बम्पर फायदा मिला है। अब उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। भारतीय टीम अभी 14 अंक के साथ टॉप पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान के 7 मैचों में 3 जीत के साथ 5वें नंबर पर काबिज है।

भारत की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत
वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम की यह अपनी पहली और ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने मार्च 2007 में बरमूडा को 257 रनों से हराया था। वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने इसी सीजन में नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया था।

शमी ने 5 विकेट लेकर वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 सफलता हासिल की। इस प्रदर्शन के दम पर शमी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। मोहम्मद शमी- 45 विकेट, जहीर खान – 44, जवगल श्रीनाथ – 44, जसप्रीत बुमराह – 33 और अनिल कुंबले – 31 विकेट। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button