उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

9वीं गढ़वाल राइफल के बाघ सिंह सड़क हादसे में शहीद

चमोली। 9वीं गढ़वाल राइफल के बाघ सिंह की सड़क हादसे में शहीद होने की दुखद खबर है। बाघ सिंह देश के प्रति कर्तव्य निभाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

बाघ सिंह के गांव में शोक व्याप्त
जानकारी के अनुसार श्रीनगर-लेह हाई वे पर नौवीं गढ़वाल राइफल में तैनात बाघ सिंह के निधन की दुखद खबर है। बाघ सिंह ग्राम कांडे तहसील थराली के रहने वाले थे। उनके वीरगति को प्राप्त होने की खबर से परिजनों और आसपास के क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया है।

https://sarthakpahal.com/

सीएम धामन ने बलिदानी को किया नमन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व जीवन न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी को शत-शत नमन। जय हिंद

 

Related Articles

Back to top button