उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

कासगंज में बोलेरो-टेंपो में भीषण टक्कर, सात की मौत

Listen to this article

कासगंज। कासगंज में मंगलवार सुबह बोलेरो और टेंपो में हुई जबर्दस्त टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी है, वहीं सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दिल दहला देने वाला हादसा पटियाली-कायमगंज मार्ग पर हुआ। सवारियों से भरा टेंपो पटियाली की ओर जा रहा था, तभी सामने से तेजी से आ रही बोलेरो ने टेंपो को टक्कर मार दी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल लोगों को पटियाली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सभी लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी मृतकों के नामों के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस जानकारी जुटाने में  लगी हुई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। ये सभी महिलाएं पटियाली में एक सत्संग समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी कि अशोकपुर मोड़ पर भीषण हादसा हो गया।

बोलेरो टेंपो टक्कर में टेंपो के परखचे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हुई है। टेंपो में 10 सवारी लदी थीं। जबकि बोलेरो में आठ लोग बैठे थे। इनमें से एक की मौत हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार लोगों को मामूली सी चोटें आई हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button