क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

राजस्थान में दो समुदायों के बीच बवाल, इंटरनेट सेवा बंद

Listen to this article

जोधपुर। राजस्थान में दो समुदायों के बीच ईद व अक्षय तृतीया की पूर्व रात दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। बवाल फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

जोधपुर के जालोरी गेट पर झंटा उतार फेंकने व दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया। इस बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की खबर है। कई पुलिसकर्मी भी पत्थरबाजी में चोटिल हुए हैं। इस समय शहर में माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांति है।

विवाद की शुरुआत बालमुकुंद बिस्सा सर्कल पर लगे एक झंडे को हटाने जाने व वहां दूसरे समुदाय का झंडा‍ फहराने से होती है। कुछ लोगों के इस पर आपत्ति करने पर जूतमपैजार शुरू हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। जोधपुर जिला प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है।

ईद की नमाज के लिए बढ़ी सुरक्षा
जोधपुर प्रशासन ने मंगलवार सुबह पढ़ी जाने वाली ईद की मनाज को सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। तनावग्रस्तल जालोली गेट चौराहे के पास बड़ी ईदगाह है, जहां सैकड़ों लोग नमाज पढ़ते हैं। पुलिस ने यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

https://sarthakpahal.com/

‘जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में दो गुटों के बीच हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गये हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि कृपया शांति बनो रखें एवं कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।’ अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button