उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

भ्रष्टाचार के भंवर में गढ़वाल विवि की छात्रा रही पूजा सिंघल, 20 करोड़ जब्त

रांची। भ्रष्टाचार के भंवर जाल में फंसी गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा रही पूजा सिंघल पर ईडी का शिकंजा कस चुका है। पूजा सिंघल के सीए को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने कई और अधिकारियों की भूमिका पर भी शिकंजा करने की तैयारी कर ली है। 2000 बैच की आईएएस पूजा सिंघल झारखंड के कई जिलों उपायुक्त, डीएम रह चुकी हैं। इसके अलावा सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

भ्रष्टाचार के भंवर में फंसी पूजा सिंघल उत्तराखंड के देहरादून में पैदा हुई और यहीं से गढ़वाल विश्वविद्यालय से ग्रेजएशन की पढ़ाई करने के बाद अपने पहले ही प्रयास में 2000 में वह आईएएस बन गईं। महज 21 साल में देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस कैडर में घुसने की सबसे कम उम्र होने के कारण पूजा सिंघल का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में भी दर्ज हो चुका है।

इन दिनों झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके खिलाफ करोड़ों रुपये के घपले-घोटाले के संगीन आरोप हैं। मनरेगा, एनजीओ, कोल ब्‍लॉक, खदान, खनिज के जरिये भ्रष्‍टाचार, मनी लांड्रिंग करने के कई मामलों की जांच चल रही है। पूजा सिंघल से जुड़े सीए सुमन कुमार को रांची में शाम करीब पांच बजे पीएमएलए के गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके सीए सुमन कुमार सिंह के घर से ईडी ने मशीनाें से गिनकर कुल नकदी 19.31 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

https://sarthakpahal.com/

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई किसी भी समय इस पूरे मामले की जांच अपने हाथों में ले सकती है। संभव है उसके बाद पूजा सिंघल और उनके करीबियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। सीबीआई, ईडी की जांच में आगे कई और रसूखदारों के राज भी बाहर आएंगे। अफसरों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन सिंह को महज एक मोहरा बताया है।

Related Articles

Back to top button