उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

चौबट्टाखाल के भतकोट गांव में घर में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला

कोटद्वार, 2 अप्रैल। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा तिमली के तोक ग्राम भतकोट में गुलदार ने एक चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना दिया। बच्ची का शव झाड़ियों से बुरे हाल में बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ कर उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया।

परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने वन विभाग पर क्षेत्र के प्रति निष्क्रियता का आरोप लगाया। कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में आए दिन गुलदार के हमलों की घटना हो रही है। लेकिन, विभाग की तरफ से आमजन को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। कहा कि जनप्रतिनिधि भी इस ओर से आंखे मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों ने इस घटना केे बाद वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित करने और जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button