उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

चार साल पहले पौड़ी में तीन अधिकारी रिश्वत लेते वीडियो में हुए थे कैद, अब जायेंगे जेल

पौड़ी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन व राज्य सतर्कता समिति की संस्तुति पर चार साल पुराने रिश्वत लेने के मामले में पौड़ी के तत्कालीन सीईओ, डीईओ माध्यमिक व पटल सहायक पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जेल जाने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के निर्देश के बाद पौड़ी में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

शिक्षा सचिव के आदेश के बाद विभाग में हड़कंप
मदन सिंह रावत, तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी, हरेराम यादव, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक पौड़ी एवं अशासकीय विद्यालयों के पटल सहायक दिनेश गैरोला के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17(क) के अनुसार शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की प्राथमिकी दर्ज किये जाने के आदेशके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विदित हो कि हरेराम यादव डीईओ (माध्यमिक) पद से रिटायर हो चुके हैं, जबकि तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं।

2018 में पकड़े गये थे रिश्वत लेते हुए
गौरतलब है कि 2018 में वायरल हुए वीडियो में शिक्षा विभाग से जुड़े ये अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गये थे। सितम्बर 2018 में वायरल वीडियो में डीईओ माध्यमिक और दूसरे वीडियो में पटल सहायक पैसे गिनते व जेब में रखते हुए नजर आए थे। अब शासन के निर्देश पर एसएसपी श्वेता चौबे ने पौड़ी पुलस को मामले में मुकदमा दर्ज करने को कहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद रिश्वत के आरोपी अधिकारियों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button