उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

वोटरों को रिझाने में माहिर हरदा ने जलेबी तली, फिर खाया झुल्ली भात

चंपावत। वोटरों को रिझाने में माहिर हरदा ने चंपावत में निर्मला गहतोड़ी के लिए जिस अंदाज में वोट मांगे वह काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हरीश रावत इन दिनों चंपावत में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार अभियान में रात-दिन एक कर रहे हैं।

वैसे तो हरीश रावत को किसी न किसी वजह से सुर्खियों में पसंद है और इसीलिए वे ऐनकेन प्रकारेण कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे आम आदमी उनकी तरफ खिंचा चला जाता है। निर्मला गहतोड़ी के चुनाव प्रचार में उन्होंने कहा कि संघर्षों से तपी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारकर कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपाई लालच और दबाव बनाकर लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। उन्होंने चंपावत से चार दशक पुराने रिश्ते की याद दिलाते हुए सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन की अपील की।

वोटरों को रिझाने में माहिर हरदा ने ने चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के दौरान कार्की रेस्टोरेंट में जलेबियां तलीं, और पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता खीमानंद सक्टा के पुत्र अमरनाथ सक्टा के अन्नपूर्णा भोजनालय में झुल्ली-भात खाया। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी को जिताने को भाजपा धनबल की औछी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी पर सरकार की बैंड बजाई। कहा कि झूठ बोलने में माहिर भाजपा प्रदेश में डायलाग से राजनीति चमकाना चाहती है।

रावत ने कहा कि देश के बाहर राजनीतिक आलोचना नहीं की जाती थी लेकिन पीएम मोदी ने तमाम मौकों पर विदेश में इंदिरा से लेकर नेहरू और विपक्ष की जमकर आलोचना की। अब जब राहुल देश के हालात पर विदेश में सही बात बोलते हैं तो भाजपा के लोग उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। अगर कुछ गलत कहा है तो भाजपा के लोग तार्किक बहस करें। हम जवाब देने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button