उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

विवाहिता और उसके प्रेमी की लाठी डंडों से पीटकर खौफनाक मौत

आगरा। विवाहिता और उसके प्रेमी की लाठी डंडों से पीटकर ऐसी मौत दी गयी कि देखने वालों की रुह भी कांप गयी। आगरा के एत्मादौला में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।

सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में सरेआम विवाहिता और उसके प्रेमी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गली में छोड़कर ससुर और देवर थाने में जानकारी देने भी पहुंच गये।

अछनेरा के नयाबांस निवासी हरवीर सिंह सिसौदिया 12 साल से सुशील नगर स्थित मोहन नगर में रह रहे हैं। उनका बेटा शिवम सिसौदिया चांदी की पायल बनाने का काम करता था। ब्रह्मपुरी में उनके साढ़ू रमेश के भाई मदन का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे गौरव, अभिषेक और कृष्णा हैं। वह भी पायल बनाने का काम करता है। गौरव के घर शिवम का आना-जाना था। इस कारण छह महीने पहले पूजा से उसके प्रेम संबंध हो गए।

दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित थाने की फोर्स पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि विवाहिता और उसके प्रेमी की हत्या पति, ससुर और देवर ने की है। उनको हिरासत में ले लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं।

आला कत्ल दो डंडे और धारदार हथियार बरामद कर लिए हैं। घटना के पीछे कारण मृतक शिवम के विवाहिता से प्रेम संबंध होना है। जिसका ससुरालियों को पता चल गया। इसलिए उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। शिवम घर में आया, तभी ससुरालियों ने उसे पकड़ लिया। पहले युवक, फिर विवाहिता को मार डाला।

Related Articles

Back to top button