उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गढ़वाल राइफल्स के जवान पर शादी के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप

देहरादून। गढ़वाल राइफल्स के जवान पर शादी करने के बहाने युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने सैन्कयकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि एमए करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देहरादून आई हुई थी। 14 अगस्त को प्रीतम सिंह ने उसे फोन करके बताया कि वह हरिद्वार आया हुआ है तुम भी हरिद्वार आ जाओ।

चमोली जिले की रहने वाली युवती ने नेहरू कालोनी में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी की बात ग्राम बछेर, चमोली निवासी प्रीतम सिंह के साथ चल रही थी। प्रीतम सिंह गढ़वाल राइफल्स पिथौरागढ़ में तैनात है। प्रीतम सिंह युवती को हरिद्वार बुलाने के बाद होटल में ले गया, जहां उसने पहले से कमरा बुक किया हुआ था। आरोप है कि यहां सैन्यकर्मी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह 20 अगस्त को देहरादून स्थित युवती के कमरे में आया और यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी प्रकार प्रीतम सिंह युवती को ऋषिकेश, मेरठ, दिल्ली अलग-अलग जगह घुमाने के बहाने ले जाकर बदतमीजी करता रहा। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। उसने जोशीमठ में किसी युवती के साथ सगाई कर ली है। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button