खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया 2022 का खिताब

Listen to this article

नई दिल्ली। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का विजेता घोषित किया गया। एक कड़े मुकाबले में 3 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंसन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप घोषित की गयीं।

31 प्रतिभागियों के बीच था कड़ा मुकाबला
हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अलग-अलग राज्यों से आयी माडल ने मैदान में उतरकर धमाल मचाया। इस पूरी प्रतियोगिता में झारखंड की रिया तिर्की काफी छाई रहीं, लेकन विजयश्री अंतत: कर्नाटक की सिनी शेट्टी के हाथ लगी।

रेड कार्पेट पर बालीवुड सितारों का जलवा
मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बालीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। जहां डीप नेक ट्रांसपेरेंट गाउन में मलाइका अरोड़ा कहर ढा रही थीं, तो वहीं दूसरी ओर नेहा धूपिया सिल्वर कलर के गिल्टरी गाउन के साथ हर किसी को आकर्षित कर रही थीं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैलबालम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन भी अपना जलवा बिखेर रही थीं।

छह सेलेब्रिटी ने निभाई जज की भूमिका
2022 की मिस इंडिया को चुनने के जिम्मेदारी एक लंबी पैनल को सौंपी गयी थी। ग्रैंड फिनाले के जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्रिटी थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज की भूमका में शामिल थे। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button