नैनीताल के रामनगर में दर्दनाक हादसा, कार समेत नौ लोग बहे, चार शव बरामद

नैनीताल। नैनीताल के रामनगर ढेला गांव में तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बहने की खबर है। इसमें दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने तीन युवक और एक युवती के शव को बरामद कर लिया है। इसके अलावा एक युवती नाजिमा को बचा लिया गया है। उसे नैनीताल के रामनगर के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती अभी बेहोशी की हालत में है। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए अभी घटना के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। कार में सवार 7 युवतियां स्थानीय जबकि 3 युवक पंजाब के पटियाला से आए थे।
ऐसी खबर है कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब नंबर की अर्टिगा कार सवार लोग लोग रुके थे। शुक्रवार सुबह पौने छह बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी से सुबह सड़कें लबालब थीं। नदी में तेज बहाव के कारण उनकी कार बह गयी।
इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए। स्थानीय लोगों के देखने पर हो-हल्ला, चीख-पुकार मची। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इसमें से अभी तक चार शव बरामद किये जा चुके हैं। वहीं एक युवती को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती स्थानीय बताई जा रही है, लेकिन बेहोश होने के कारण अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। मृतकों में 6 महिलाएं एवं 3 युवक हैं। कार में अभी पांच शव और फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाकी अपडेट खबर की प्रतीक्षा की जा रही है। आप बने रहिए sarthakpahal.com के साथ