उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

ड्रोन से दवाई भेजे जाने का सफल ट्रायल करने वाला देश का पहला एम्स बना ऋषिकेश

ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स में आज ड्रोन से टीबी की दवा टिहरी भेजे जाने का ट्रायल किया गया। आधे घंटे में ड्रोन ऋषिकेश से टिहरी अस्पताल में दवा लेकर पहुंच गया। यह ड्रोन 3.5 किलो तक वजन उठा सकता है और एक बार में लगभग 100 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है।

साढ़े तीन किलो तक वजन ले जा सकता है ड्रोन
गुरुवार को ऋषिकेश एम्स से ड्रोन के माध्यम से टिहरी के जिला अस्पताल बौराडी में टीबी की दवाई भेजी गयी। ड्रोन वहांदो किलो दवाई लेकर पहुंचा। ये ड्रोन 3.5 किलो तक वजन उठा सकता है और एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। जानकारी के अनुसार यह ड्रोन पूरी तरह ऑटोमेटिक संचालन है। इसमें केवल रूट मैप फीड करने की जरूरत है।

पक्षियों से बचाव के लिए ड्रोन में सेंसर लगे हैं। एम्स ऋषिकेश से टीबी के मरीजों को ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल सफल रहा। इसी के साथ ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल करने वाला देश का पहला एम्स ऋषिकेश बना। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button