देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोसामाजिक

आटो से घर जाते समय केजरीवाल की गुजरात पुलिस से झड़प का वीडियो देखें

अहमदाबाद। आटो चालक के घर उसके वाहन में सवार होकर जा रहे केजरीवाल की गुजरात पुलिस से बहस हो गयी। केजरीवाल ने कहा कि मैं ऐसे ही आटो में जाऊंगा, अपनी सुरक्षा राज्य के मंत्रियों को दीजिए, मुझे आपकी सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आटो की सवारी पर विवाद उत्पन्न हो गया। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर गुजरात पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने लिखित में बयान दिया कि अगर इस दौरान उनके साथ कुछ भी होता है तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। वह अहमदाबाद में एक आटो चालक के घर भोजन करने जा रहे थे। आटो चालक विक्रम दंताणी ने केजरीवाल को अपने घर भोजन का न्योता दिया था।

पुलिस के रोकने पर हुई बहस
कल देर शाम आप नेता गोपाल इटालिया, ईशुदान गढ़वी सहित अन्य लोगों के साथ आटो में सवार अहमदाबाद के घाटलोडिया जाते समय गुजरात पुलिस ने उन्हें प्रोटोकाल का हवाला देकर रोकना चाहा तो वे आगबबूला हो गये। उन्होंने कहा कि मुझे आपकी सुरक्षा की जरूरत नहीं है, मुझे इस तरह कैद करके नहीं रख सकते। मैं जनता का आदमी हूं। ऐसे ही आटो से जाऊंगा, अपनी सुरक्षा राज्य के मंत्रियों को दीजिए। देखिये वीडियो

केजरीवाल ने लिखकर दिया नहीं चाहिए सुरक्षा
पुलिस नहीं मानी तो केजरीवाल ने लिखकर दिया कि यदि इस दौरान उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके बाद वह आटो चालक विक्रम दंताणी के घर पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवाया। उनके आने-जाने के दौरान गुजरात पुलिस आटो के आगे-पीछे चलती रही। घाटलोडिया गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का विधानसभा क्षेत्र है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button