उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दहेज के लिए पत्नी की हत्याकर अधजले शव को छोड़कर भागा पति

Listen to this article

पिथौरागढ़। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के बाद शव को अधजला छोड़कर पति फरार हो गया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज पति को हिरासत में ले लिया।

गुरुवार चैसर गांव से दूध लेने बाजार जा रहे लोगों ने कुनीगाड़ के पास धुआं उठता देखा। पास जाने पर देखा तो महिला का शव जल रहा था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने शव पर पानी डालकर आग बुझाई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अधजले शव की शिनाख्त 22 वर्षीय आनंदी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ससुराल में अनबन होने के कारण वह तीन महीने से अपनी मां सुनीता देवी के साथ मायके में रह रही थी। उसकी तीन साल की बेटी आराध्या भी है। आनंदी मां सुनीता देवी ने दामाद किशन कुमार पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने किशन कुमार के खिलाफ धारा 302, 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

20 जुलाई को पत्नी और बेटी को ले गया था घर
सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी आनंदी का विवाह पांच साल पहले छेड़ा गांव के किशन कुमार के संग हुआ था। शादी के बाद से ही किशन कुमार बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता था। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर तीन माह से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि 20 जुलाई को किशन कुमार रियासी गांव आया और जबर्दस्ती बेटी और नातिन को ले गया। उसने शाम को वापस भेजने की बात कही थी।

जांच के लिए पांच टीम गठित
मामले के खुलासे के लिए एसपी लोकेश्वर सिंह ने सीओ महेश जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, जाजदेवल पुलिस, एसओजी, वड्डा चौकी पुलिस और सर्विलांस सेल टीम का गठन किया है। पुलिस ने चैंसर, बिण, वड्डा आदि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों पर खंगाला है।

प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। मृतका की मां सुनीता देवी ने तहरीर दी है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।
लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button