उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

नीलकंठ में शिवभक्तों का सैलाब, केसरिया हो गया महादेव धाम

Listen to this article

ऋषिकेश। नीलकंठ में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। महादेवधाम रायवाला से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक पूरा तीर्थ भोले बाबा की भक्ति में डूबने के साथ केसरिया रंग में रंग गया है।

सावन की शिवरात्रि आज
शिव के प्रिय सावन की शिवरात्रि आज मनाई जाएगी। जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त 6.49 बजे कृष्ण चतुर्दशी लगते ही शुरू हो जायेगा जो बुधवार पूरे दिन तक चलता रहेगा। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर में सेवादार तैनात रहेंगे। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है।

50 लाख लोग कर चुके हैं जलाभिषेक


पौड़ी गढ़वाल पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हर दो घंटे में जलाभिषेक करने वालों की संख्या दर्ज करने का विशेष प्रबंध किया गया है, जिसकी रिपोर्ट लगातार जिला प्रशासन और शासन को भेजी जा रही है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि श्रावण मास के 11 दिन में सोमवार रात्रि आठ बजे तक जलाभिषेक करने वालों की संख्या 50 लाख पार हो चुकी है, जबकि अभी तीन सोमवार बाकी हैं। सोमवार को करीब साढ़े 10 लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गयी
मंगलवार को श्रावण माह की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना होगी। इस बार यह दो दिन यानि बुधवार को भी होगा। इस कारण महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही नीलकंठ धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मंदिर के बाहर पुलसकर्मियों को तैनात किया गया है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि सभी जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गये हैं। हरिद्वार, देहरादून और टिहरी गढ़वाल पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाकर व्यवस्था संचालित की जा रही है। इस वर्ष उम्मीद के मुताबिक रिकार्ड श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। पूरे श्रावण मास में व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
यशवंत सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
15:40