उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

अब बिहार के कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होने पर भाजपा कठघरे में

Listen to this article

देहरादून। अब बिहार के कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होने पर भाजपा कठघरे में आ गयी है। झारखंड के स्कूलों में शुक्रवार के दिन छुट्टी होने पर भाजपा ने जमकर बवाल काटा था। पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा मुसलमानों को तुष्टीकरण बताया था, लेकिन अब भाजपा की एक नहीं दो सरकारों में शुक्रवार के दिन स्कूलों में छुट्टी किये जाने का मामला सामने आने से भाजपा चारों तरफ से घिर गयी है। इसी हफ्ते बिहार के किशन गंज में भी स्कूलों द्वारा शुक्रवार को छुट्टी किए जाने का मामला सामने आय़ा था।

देहरादून में एक स्कूल ने कर दी थी शुक्रवार को छुट्टी
देहरादून में एक स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी किये जाने से पहाड़ी राज्य का राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है। इसी हफ्ते बिहार के किशनगंज में भी जहां भाजपा जयदू सत्ता में है, 37 स्कूलों में शुक्रवार को स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी किए जाने का मामला सामने आया था। इन मामलों के सामने आने से भाजपा बैकफुट पर आ गयी है।

जानकारी के अनुसार देहरादून के एक निजी स्कूल ने काफी पहले से ही अपने यहां शुक्रवार को छुट्टी देना शुरू कर दिया था। मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने स्कूलों को नियमों के आधार पर चलाने की सख्त हिदायद दी। पहले झारखंड फिर बिहार और इसके बाद देहरादून के एक निजी स्कूल का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।

विपक्षियों के निशाने पर भाजपा
एक तरफ तो सीएम धामी सरकार प्रदेश में यूनिफार्म सिविल कोड लाने की पहल कर वाहवाही लूट रही है, इसके लिए विशेष कमेटी का गठन भी किया जा चुका है, वहीं राजधानी के एक स्कूल में धार्मिक आधार पर स्कूलों में भेदभाव का मामला सामने आने के बाद भाजपा विपक्षियों के निशाने पर है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button