
मुंबई। रणवीर की न्यूड फोटो को लेकर आजकल खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटो शूट करवाया था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लोग उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। लोग उनकी इन्हीं तस्वीरों को एडिट करके उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आप भी देखिये सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स
सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह की फोटो पर अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं। एक ने इन तश्वीरों को लाल और पीले रंग से ढेक दिया था। एक यूजर ने लिखा कि यह उससे ज्यादा अच्छी है। वहीं एक यूजर ने रणवीर सिंह को पूरे कपड़े पहनाए। इस तस्वीर में रणवीर को ब्ल्यू टी शर्ट के साथ पिंक कलर के शार्ट्स पहना दिए थे। इतना ही नहीं एक तस्वीर में रणवीर को इंडियन आउटफिट पहना दिए थे, जिसमें अभिनेता अपने सिर पर दुपट्टा लिए हुए दिखे। वहीं, एक तस्वीर में अभिनेता को साड़ी तक पहना दी गयी।
रणवीर सिंह की तस्वीर के साथ लोगों ने दीपिका पादुकोण का भी खूब मजाक उड़ाया। एक तस्वीर की मदद से दीपिका को दुखी दिखाया गया। इस तस्वीर में रणवीर के आगे दीपिका को बैठे हुए दिखाया गया है।
हालांकि जहां सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर सिंह के खिलाफ बोल रहे हैं, वाहीं बालीवुड जगत के तमाम लोग रणवीर के सपोर्ट में उतर आए हैं। कई अभिनेत्रियों ने रणवीर के समर्थन में बयान दिया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, परिणिति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, वाणी कपूर, स्वरा भास्कर, उर्फी जावेद, पूनम पांडे और राखी सावंत का नाम शामिल है।